सरायपाली :बच्चो से स्कूल में काम करवाते हो कहकर मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम रोहिना में रहता है । बी0ए0 फायनल तक पढाई किया है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 10 नवंबर के शाम करीब 05.00 बजे वह अपने साथी प्रकाश यादव, धनुर्जय मरकाम व अमित साहू के साथ शासकीय माध्यमिक स्कूल रोहिना के गेट के पास युधिष्ठिर के दुकान के चबुतरा में बैठे थे कि उसी समय नवीन बेहरा आया जिसे उनके द्वारा बच्चो से स्कूल में काम करवाते हो कहने पर नवीन बेहरा उनको अश्लील गाली दिया और स्कूल की चाबी की बात पर उनके कालर पकडकर धक्का मुक्की करने लगा जिसे पास बैठे युधिष्ठिर व धनुर्जय छुडाये फिर नवीन बेहरा अपने मोटर सायकल से घर चला गया और घर से अपने पिता हरीहर बेहरा को लेकर आया दोनो गाडी से उतरकर उन्हें हरिहर बेहरा द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर नवीन बेहरा व उसके पिता हरिहर बेहरा हाथ मुक्का से मारपीट किया और हरिहर बेहरा बोला कि मेरे लडके से विवाद किया तो तुझे जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया। झगडा को युधिष्ठिर व धनुर्जय मरकाम ने छुडाया है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 507-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























