दुर्ग

मुख्यमंत्री गोधन योजना का लाभ अब प्रदेश के गांव गांव तक पहुंच रहा, खेमलाल ने गोबर बेचकर खरीदा कुट्टी और र्थेसर मशीन

दुर्ग (काकाखबरीलाल). मुख्यमंत्री गोधन योजना का लाभ अब प्रदेश के गांव गांव तक पहुंच रहा है। जिसका ताजा उदाहरण दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी में देखने को मिल। जहां दुर्ग जिला प्रेस क्लब का पत्रकार दल जिला भ्रमण पर था। वहां पर ग्राम चंदखुरी के पंच खेमलाल चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री गोधन योजना में अब तक लगभग 50 हज़ार का गोबर बेचकर आय अर्जित की है। इसके द्वारा उन्होंने एक धान कूटने की मशीन और अलग-अलग चीजों के लिए गए सामानों की किस्त को भी गोबर से बेचकर मिले पैसों से किस्त पटाई है। गौरतलब है कि विगत दिवस दुर्ग जिला कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे द्वारा दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए 2 साल में भूपेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक दल जिला भ्रमण पर था। जहां इस दल ने विभिन्न जगहों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान यह दल ग्राम चंदखुरी के आदर्श गठन में पहुंचा था।

जहां पर वहां के पंच हेमलाल चंद्राकर ने बताया कि पहली बार उन्होंने जब गोबर बेचा तो उन्हें 30हजार की आई हुई। इसमें उन्होंने थ्रेसर मशीन खरीदा जब दूसरी बार योजना में गोबर बेचा तो ने 20 हजार की आय हुई। इससे उन्होंने कुट्टी मशीन लिया। कुल मिलाकर गोधन योजना के तहत मिले पैसों से इन्होंने गोबर बेचकर अपनी जीवन के आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कहीं ना कहीं भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही को धन्य योजना को श्रेय दिया है। और प्रदेश की इस योजना को एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना बताया,इससे गरीबों का सपना साकार हो रहा है जिससे उन्हें गोबर बैठकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए एक जरिया मिल चुका है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!