छत्तीसगढ़

कृषि कल्याण मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका

कृषि (एग्रीकल्चरल) के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड में 195 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें 35 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.asrb.org.in/ पर जाकर 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन पद पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद इंटरव्यू के आधार पर होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए।

एज लिमिट

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (परीक्षा सीबीटी) इसके बाद इंटरव्यू और फिर मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

सैलरी

195 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 56 हजार 100 रुपये से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपये सैलरी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपए फीस देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

बोर्ड की Official website पर जाएं।
यहां id और पासवर्ड बना कर आवेदन फॉर्म भरें।
सारी जानकारी भर कर पेमेंट करें।
अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!