बसना

सतनाम संदेश यात्रा के अंतिम चरण में बसना पहुँचे कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार, समाज के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

बसना(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार के अगुवाई में सामाजिक एकता,भाई- चारा,विश्व बंधुत्व और शांति का संदेश देने वाली सतनाम संदेश यात्रा आज अंतिम चरण की ओर अग्रसर होते हुएरायपुर से महासमुंद जिले के बसना पहुँचा, समाज के लोगों द्वारा बाइक रैली निकाला, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने संदेश यात्रा के माध्यम से आपसी भाईचारा, समानता, विश्व शांति, सामाजिक एकता का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद होते हुए बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुँचे। कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बाबा गुरुघासीदास के बताए सत्य की मार्ग है,समाजिक रीति रिवाजों व नियम को लेकर यात्रा निकाली गई है, कवर्धा के धरमपुरा में निर्माणाधीन सतनामी समाज के आस्था गुरुद्वारा को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक तोड़ा गया था, जिस पर दोषियों को सजा मिलेगी, यात्रा का अंतिम पड़ाव व समापन के लिए सरायपाली की ओर आगे बढ़ी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!