मोहदा हायर सेकेण्डरी स्कूल में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण

शास उच्च माध्य विद्या, मोहदा में विद्यालय खुलने के नए सत्र में मानसूनी वर्षा के दिनों में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किया गया। इस संस्था के प्राचार्य श्री टी सी पटेल एवं पर्यावरण प्रभारी श्री होमराज चौधरी (व्याख्याता) के मार्गदर्शन में नर्सरी से लाकर मोहदा हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में चारों ओर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सहायता से विभिन्न किस्म के छोटे पौधे रोपित किया गया। इन पौधों में प्रमुख रूप से करंज,नीम,पीपल, इमली, गुलमोहर, आंवला,काजू, बिही,बादाम, नीबू, केसिया सेमिया, जंगली बादाम, आमदा,बरगद, पेल्टाफार्म, अकेशिया आदि पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रभारी द्वारा वृक्षरोपण से होने वाले लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव एवं रूबरू बच्चों को कराया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकगण श्री चक्रधर डढसेना,करुणा साहू, एम आर पटेल, बी एल यादव, बी के पटेल, वी पी गुप्ता, डी एल पटेल, आर यादव मैडम, वी डी टिकुलिया, जी आर चौहान, हरिहर चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।


























