रायपुर
सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए सहायक अधीक्षक विनोद सिंह

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की ओर से सहायक अधीक्षक विनोद सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने उन्हें भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए सेवानिवृत्ति उपादान की समस्त राशि का चेक प्रदान किया।
विनोद सिंह के समस्त उपादान का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने अपने 41 वर्ष की सेवा अवधि में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग को अपनी निष्ठा और परिश्रम से नई पहचान दी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
AD#1

























