सरायपाली

सरायपाली : सूने मकान में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में दिनांक 01/02/23 को प्रार्थी मुबी दल्ला पिता स्वर्गीय इलियास दल्ला जाति मुसलमान उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 दल्ला परिसर मेन रोड सरायपाली थाना सरायपाली द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की सरायपाली स्थित मकान में आज से करीब 3 महीने पहले मकान में रहने के लिए नगर पालिका के अधिकारी को दिया था जिसमें अपने परिवार के साथ रहता था उनके चले जाने के बाद से मकान पूर्ण रूप से खाली होने पर बंद करके रायपुर में रह रहा हूं समय-समय पर सरायपाली में मकान को देखने आता रहता हूं दिनांक 15 /01/ 23 को सरायपाली आकर मकान को देखकर तालालगा कर गया था उसके बाद कल दिनांक 31/01/23 को मैं पुनः अपने घर को देखने आया तो पता चला कि मेरे घर में लगे ताला को कोई अज्ञात चोर तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोर चोरी किया है की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 51/23 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटना के अज्ञात आरोपियों के संबंध में सरायपाली के कुछ लोगों को पूछताछ करने पर संदेही एक आपचारी बालक का पता चला अपचारी बालक से पूछताछ करने पर अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के सूने मकान में चोरी करना कबूल किया जिन्हें सभी के घर जाकर घेराबंदी कर थाना लाया गया जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) चंदन राव पिता नरेश राव उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला सरायपाली(2) रमेश डडसेना पिता राकेश डडसेना उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला सरायपाली(3) रामलाल बरिहा पिता चैतराम बरिहा उम्र 45 वर्ष जाति बिंझवार वार्ड नंबर 6 सरायपाली का होना बताया सभी से कड़ाई से पुछताछ करने पर सभी लोग साथ मिलकर चोरी करना कुबूल किये उक्त मशरूका को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया सभी आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 457,380 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में एसआई उदय राम साहू आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े योगेंद्र दुबे, शिवशंकर राज, त्रिनाथ ग्वाल समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!