छत्तीसगढ़रायपुर

मनोवैज्ञानिक औषधी सेवा संस्था ने ‘मास्क लगाओ-जीवन बचाओ’ के तहत रायपुर में मास्क वितरण कर किया जागरूक

रायपुर(काकाखबरीलाल)। औषधी सेवा संस्था द्वारा मास्क लगाओ जीवन बचाओ का जागरूकता अभियान दिनांक 29,04,2021 से 06,05,2021 चलाया गया।
अभी मास्क ही वैक्सीन’ से जुड़कर मनोवैज्ञानिक औषधी सेवा संस्था द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। क्लब के सदस्यों ने यहां न केवल मास्क बांटे बल्कि हाथों में पोस्टर लिए लोगों को यह भी समझाया कि मास्क लगाना ही कोरोना से बचाव का कारगर तरीका है।

रायपुर शहर के अनेक स्थानों में किया निःशुल्क मास्क वितरण

कोरोना संक्रमण से बचाव, उसके लक्षण आदि की जानकारी देते हुए शहर में अलग-अलग स्थान रायपुर रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, मंडी गेट, शंकर नगर, खामार्डी, तेलीबांधा, काशीराम नगर, राजेन्द्र नगर, अश्वनी नगर, भटागांव, कुशालपुर, टिकरापारा, संतोषी नगर, लालपुर, लखेनगर, न्यू राजेन्द्र नगर आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक किया ।
संस्था के सदस्यों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक से मास्क लगाने की अपील की और उन्हें समझाया कि मास्क लगाकर तथा दो गज की दूरी रखकर हम कोरोना से बच सकते हैं। यदि सभी व्यक्ति घर से बाहर मास्क लगाकर ही जाएं और जब भी बाहरी व्यक्ति से मिलें तो मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें तो संक्रमण की इस कड़ी को तोड़ा जा सकता है।
उक्त सराहनीय कार्य संस्था के अध्यक्ष संदीप छेड़ैया, देवेन्द्र वर्मा, नारायण हेमननी, आकाश सिन्हा,शीर्षक घोस, वैभव श्रीवास्तव द्वारा किया गया । जिसमे विशेष सहयोग सिद्धार्थ सर, प्रमोद कुमार पटेल एवं संदीप छेदैया का रहा.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!