धमतरी

नाबालिग के साथ रेप आरोपी गिरफ्तार

जिले में उधार देने के बदले शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. कुरुद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, 60 साल के सुदर्शन नगारची ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को 5 हजार रुपये उधार दिए थे. जिसके बदले में वो महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था.बता दें कि, पीड़िता ने थाना कुरूद आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 2022 के अक्टूबर माह में आरोपी सुर्दशन नागरची निवासी संजय नगर कुरूद से 5 हजार रुपये उधार लिए. उसी दिन से आरोपी ने अपने घर बुलाकर लगातार लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए.वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कुरूद के पैथालॉजी लैब में जाकर चेक कराने से पता चला कि, पीडिता 3 माह से गर्भवती है. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को दी गई, जिस पर नाबालिग के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए. जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि, आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!