रायपुर

युवती ने लगाया कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ (भक्कू) समेत अन्य साथियों पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर में बीती रात VIP रोड स्तिथ एक होटल में कंग्रेस NSUI नेता विनोद कश्यप उर्फ (भक्कू) एवं अन्य साथियों द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की गई एवं युवती के विरोध करने पर उसका बाल पकड़कर घसीटा गया, वाह मौजूद कुछ स्टाफ द्वारा युवती का बीच बचाव करने पर कांग्रेस नेता एवं साथियो द्वारा उन स्टाफों के साथ भी मारपीट की गई, पीड़ित युवती अपने ऊपर हुए अभद्र व्यहवार एवं छेड़छाड़ की लिखित शिकायत लेकर तेलीबांधा पुलिस थाने पहुची,जहा युवती का कहना है कि थाने वालो द्वारा मेरी शिकायत लेने से इनकार कर दिया गया। युवती का कहना था की पुलिस वालो के ऊपर कांग्रेस नेताओं का राजनीतिक दबाव होने के कारण मेरी शिकायत नही ली जा रही थी, युवती ने ये भी कहा है कि उनलोगों की इस घिनौनी हरकत से मेरी भावनाएं आहत हुई है, एवं मुझे गंभीर ठेस पहुंची है, और मैं न्याय के साथ उन पर कार्रवाई चाहती हूं एवं उन्हें सजा दिलाना चाहती हु ताकि भविष्य में किसी भी महिला के साथ इस प्रकार की घिनौनी एवं अभद्र घटना ना घटित हो, युवती के लगातार विरोध करने पर एवं मीडिया कर्मी के वहां पहुंचने पर थाने वालो द्वारा शिकायत लेने का आश्वासन देते हुए कांग्रेस नेता विनोद कश्यप एवं उसके साथियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!