रायपुर

कपड़े बेचने की आड़ में जहरीले सैनिटाइज का गोरखधंधा जांच में मिला मिथाइल अल्कोहल

रायपुर (काकाखबरीलाल). राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित एक कंपनी के ऑफिस में जहरीले सैनिटाइजर का कारोबार चल रहा था. डग्र डिपार्टमेंट के जांच में 3 अलग-अलग कंपनी के सैनिटाइजर में जहरीला पदार्थ निकला है. तीन दिन पहले ही छापेमार कार्रवाई के बाद 8 सैंपल कर लिए गए थे. 8 में से 3 सैंपल में जहरीला पदार्थ मिला है. सैनिटाइडर में जहरीला मिथाइल अल्कोहल मिला है.छत्तीसगढ़ ड्रग एवं औषधि कंट्रोल के डी कुंजाम ने बताया कि ड्रग डिपार्टमेंट की जांच में सर्जिसेफ प्लस हैंड सैनिटाइजर में जहरीला केमिकल मिथाइल अल्कोहल मिला है. इसके साथ ही 8 सैंपल में से 3 सैंपल में मिलवाट पाई गई हैं. रिपोर्ट आने के बाद टीम ने देवेंद्र नगर सेक्टर 4 स्थित सर्जिसेफ बनाने वाली ईला ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में छापेमार कार्रवाई की. जिसमें इसका खुलासा हुआ. संचालक राकेश सोमानी कपड़े बेचने की आड़ में यह सैनिटाइजर बनाने का भी काम कर रहा था

रायपुर के उपसंचालक कमल ने बताया कि एक मई को सैंपल लिया गया था. निरीक्षकों ने राकेश सोमानी के घर और दुकान में कार्रवाई करते हुए सभी सामान को सील किया था. दस्तावेज के मुताबिक लगभग 10 लीटर खरीदा गया है. आगे नोटिस जारी कर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!