जांजगीर चांपा

खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई बाइक सवार की मौके

जांजगीर-चाम्पा. जिले के बलौदा क्षेत्र के बुड़गहन गांव में खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई गई और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शख्स का नाम सत्येंद्र डहरिया था, जो कोरबा जिले के दीपका खदान ड्यूटी करने जा रहा था। वह टैंकर ड्राइवर था। हादसे के बाद मौके पर तनाव है और लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही तहसीलदार गरिमा मनहर, डीएसपी चंद्रशेखर परमा और बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर पहुंचे हैं। चक्काजाम के बाद मार्ग की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई रअसल, हरदीबाजार के रहने वाले सत्येंद्र डहरिया दीपका खदान में टैंकर ड्राइवर था। युवक अपने ससुराल बरगवां गांव आया था और सुबह वह दीपका खदान ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। वह बुड़गहन गांव के पनोरापारा पहुंचा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार टैंकर ड्राइवर सत्येंद्र डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। इसके बाद 4 घंटे से चक्काजाम जारी है और हरदीबाजार मार्ग में दोनों ओर कतार लगी हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और चक्काजाम करने वाले लोगों से चर्चा की जा रही है। फिलहाल, घटनास्थल पर तनाव है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!