पिथौरा

पिथौरा : बाईक की ठोकर युवक गड्ढे में गिरा हुई मौत

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में धनेश्वर बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चेचरापाली में रहता है , कृषि कार्य करता है , उनके बहन बिजली बरिहा की शादी झुंगाबारी के दुर्योधन से हुआ है उनके बहन के घर पर जरूरत पडने पर अपनी मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG06 GA 1193 को माह 05.12.2022 को छोड दिया था और दिनांक 24.12.2022 को वह और उनके भाई खगेश्वर पैशन प्लस मो.सा. क्र. CG 04 CZ 5490 से प्रात: 09/00 बजे से अपने बहन के घर झुंगाबारी गये थे और वहां से खाना पीना खाकर वह स्प्लेण्डर प्लस क्र. CG06 GA 1193 से पीछे और उनके छोटा भाई खगेश्वर मो.सा. क्र. CG04 CZ 5490 से करीब 03/00 बजे दोपहर अपने गांव जा रहे थे कि सामने से मो.सा. क्र. CG04 ML 2738 का चालक (पल्सर गाडी) तेजी से उनके छोटे भाई खगेश्वर को ठोकर मार दिया और वह आदमी पल्सर गाडी को लेकर बरडीपा रोड तरफ भाग गया और उनके भाई मोटर सायकल सहित रोड के गढ्ढा में गिर गया जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया और उनके भाई सिर में गंभीर चोंट लगा है और खून निकल रहा था और उसकी सांस नहीं आ रही थी और वह मृत हो गया था पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!