पिथौरा

शासन के मंशा पे पानी फेरता जनपद परिसर मे स्थित शौचालय

नन्दकिशोर अग्रवाल,पिथौरा- स्थानीय जनपद परिसर मे स्थित शौचालय का बुरा हाल है। परिसर मे स्थित शौचालय जहां है वह इस्तेमाल करनें लायक नहीं है। शौचालय की ब्यवस्था अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पिथौरा जनपद परिसर मे शौचालय की ब्यवस्था एकदम दयनीय बनीं हुई है। इस समस्या का यहां के सम्बन्धित अधिकारी को कोई ख़बर नहीं है। इस समस्या से भोली भाली जनता अपनें आप को ठगा हुआ महसूस कर रहीं हैं। पूरा शौचालय परिसर गंदगी से पट गया हैं।शौचालय के दुर्गन्ध से लोग परेशान है। शौचालय भवन की हालत एकदम जर्जर हालत मे है
यहां प्रतिदिन दूर दराज से लोग अपनी अपनी समस्या की निराकरण हेतू पिथौरा जनपद मुख्यालय पहूचते है तथा आम लोगो को उनकी समास्या के समाधान कराते पूरा दिन बिताना होता है उस बिच में कही किसी को शौच के लिए जाना हो तो दर दर भटकना पङता है

ओ डी एफ घोषित जिला

महासमुन्द जिला खूले में शौचमुक्त (ओ डी एफ) घोषित है
जब शासन प्रशासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा कर खुले मे शौच मुक्त (ओडीएफ ) करने की जिम्मेदारी दी गयीं थी उस समय यहां के जिम्मेदार अधिकारीयो को उनके ही परिषर नजर नही आया केवल कागजो में जनपद क्षेत्र को ओ डी एफ घोषित करवा कर अधिकारीयो ने अपनी पीठ थपथपा लिया। यह विडम्बना है की शासन-प्रशासन द्वारा स्कूलो में अध्ययनरत छात्रो को लेकर शौचालय सम्बधित जागरूकता रैली निकाली जाती है इसी तरह देश के प्रधान मंत्री के मंशा पर पानी फेरते हूए स्वच्छ भारत अभियान मिशन को आला अधिकारीयो द्वारा असफल करने में कोई कसर नही छोङा गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!