छत्तीसगढ़

चावल से भरी ट्रक खाई में गिरी, चालक की मौत, परिचालक जख्मी

बलरामपुर.चावल लोड ट्रक देर रात ग्राम दलधोवा जलेबी मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल परिचालक को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है.जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 6142 चावल लोड करके बिहार से रायपुर आ रही थी. देर रात दलधोवा गांव के समीप जलेबी मोड़ पर घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में चली गई. घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बलरामपुर यातायात विभाग की टीम, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन और बलरामपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.दुर्घटना में चालक के ट्रक के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई, खबर लिखे जाने तक चालक के शव को नही निकला जा सका है. वहीं गंभीर रूप से घायल परिचालक को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!