देश-दुनिया

बस और ट्रक में हुई सीधी टक्कर…फिर एक के बाद एक तीन विस्फोटों से बस में लगी भीषण आग… जिंदा जल गए 20 लोग…

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

कानपुर जीटी रोड पर कन्नौज जिले के घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों ही वाहन धू-धूकर जल उठे। बस में करीब 60 यात्री थे।

इनमें से 10 ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। लेकिन बस में सवार 20 यात्री जिंदा जल गए। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को मौके पर तुरंत जाने के निर्देश दिए। दोनों प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फर्रुखाबाद की स्लीपर बस गुरसहायगंज से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। छिबरामऊ से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम घिलोई के पास बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी जल्दी विकराल हो उठी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला।

कुछ ही देर बाद बस में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। अचानक बस में हुए विस्फोट के बाद कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बस से यात्रियों की चीखें सुन लोगों का कलेजा कांप गया। हादसे के बाद बस में विस्फोट हो गया। इससे सवारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग की जानकारी पर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हर कोई बस में फंसे लोगों को बचाना चाहता था, लेकिन आग की भयंकर लपटें देख कोई भी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस के आसपास लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी। घटना स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ दिखाई तो दे रही थी लेकिन सभी तमाशबीन बने हुए थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!