बसना :कनिष्ट यंत्री को जान से मारने की धमकी

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में दुलेश्वर कुमार दिवाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कनिष्ट यंत्री के पद पर विधुत वितरण केन्द्र पिरदा में पदस्थ है । दिनांक 30.11.2022 को वह अपने कर्मचारियों के साथ विधुत कार्य पर बरेकेल में लगभग 6 बजे महादेव पारेश्वर के घर विधुत कनेक्शन देखने रूका जहां महादेव पारेश्वर द्वारा मिटर को बाई पास कर विधुत चोरी किया जा रहा था जिसके संबंध में पंचनामा बनाया गया और उन्हें विधुत चोरी के बारे में बताया गया तब महादेव पारेश्वर द्वारा आक्रेाशित होकर उनको अश्लील गाली दिया तथा उनके ऊपर पर हाथ उठाया उनके सिर को मारा उनके हाथ मे चोट पहुचांया तुझे जान से मार दुंगा तेरा लाश गिरा दुंगा कहकर बोला और उनका कालर पकडा तब उनके कर्मचारी उनसे से अलग किये फिर भी वह बार बार अश्लील गाली दे रहा था और जान से मार दुंगा तुम्हारा लाश गिरा दुंगा बोल रहा था महादेव पारेश्वर के द्वारा जान से मारने धमकी देने के कारण उनको डर है कि उसके द्वारा उनके साथ कोई अनहोनी कर दे गाली गलौच मारपीट एवं जाने से मारने कीधमकी देने के समय उनके कर्मचारी उपस्थित थे जो इस समय घटना को देखे सुने है पुलिस ने 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























