बसना

बसना :गाली गलौच किये हो कहकर मारपीट

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में टीकम सिंह सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पीपलखुंटा थाना बसना का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 28/11/2022 के रात्री करीबन 07.30 बजे वह अपनी पत्नी अमरिका बाई के साथ घर में था तभी जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई तब उन्होंने जाकर दरवाजा खोला तो घर मे घुसकर गांव के उभयलाल निषाद व उसका भाई तरूण निषाद दोनो आये व हमें गाली गलौच किये हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी दिया जिसे देखकर उनके पत्नी अमरिका बाई बीच बचाव करने आई तो उसे भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया । मारपीट करने से उनके कान के पास, सिर व बांये कंधे मे व उनकी पत्नी के होंठ व गाल मे चोंट लगा है । मारपीट गाली गलौच की आवाज सूनकर आस पडोस के लोग इकठ्ठा हो गये व नान्हूदास, ठण्डूराम ने बीच बचाव किया है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!