सरायपाली :स्वीप के तहत विविध कार्यक्रम


सरायपाली सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सरायपाली के निर्देशानुसार रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रासेयो इका एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम रंगोली, पोस्टर, स्लोगन लेखन, भाषण, गीत का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं मतदान के लिए समस्त छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान किरन तिवारी बीए- द्वितीय स्थान रूपेश प्रधान बीए-3, पोस्टर लेखन में प्रथम स्थान नरेश यादव बीए-2 द्वितीय स्थान ज्योती भोई पीजीडीसीए भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी न बी ए-3. द्वितीय स्थान अंजली बारीक एवं रंगोली प्रतियोगिता में रोहिनी कुंजुर पीजीडीसीए द्वितीय स्थान अंकिता सिंग पीजीडीसीए तथा मतदान जागरूकता गीत में प्रथम स्थान मोनिका बरीहा बीएड रही। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एनके मोई के मार्गदर्शन में हुआ। साथ ही महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी आरएस मांझी एवं समस्त संकाय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।


























