सरायपाली

सरायपाली : हमर पुलिस हमर संग चलित थाना दुर्गापाली में हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आज शुक्रवार 15 जूलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक के द्वारा जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए हमर पुलिस हमर संग के तहत थाना सरायपाली जिला महासमुंद के ग्राम पंचायत दुर्गापाली मे चलित थाना का आयोजन किया गया चलित थाना में ग्राम पंचायत सदस्य ,समस्त ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष वर्ग एवं बच्चे बुजुर्ग उपस्थित रहे । चलित थाना में मोबाईल, एटीएम से धोखाधडी, डायल 112 ,सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई । यातायात नियमो की जानकारी , महिला संबंधी अपराध की जानकारी अवैध शराब एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश दी गई । महिलाओ, छात्राओं को अभिव्यक्ति एप से अवगत कराते हुए इसके इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया गया एवं ग्राम पंच सरपंच को मिलजुल कर कार्य करने की हिदायत भी दी गई जिससे कि गांव का विकास हो सके जिसमें समस्त ग्राम प्रमुख एवं ग्राम वासियों द्वारा सहमति जताई गई|

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!