सरायपाली :हायर सेकेंडरी बानीगिरोला में साइकिल वितरण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में शासन की महती योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सार्थक करते हुए निःशुल्क सरस्वती सायकल के तहत 33 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। बालिकाओं द्वारा मधुर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य भोगसिह भोई द्वारा सालेय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बालिका शिक्षा की महत्ता बताया तथा स्कूल की प्रमुख समस्या एवं उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया। श्रीमती गीता रतन बंजारे की ओर से प्रतिनिधि रतन बंजारे द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा सभी शिक्षकों को तन मन से समर्पित होकर अध्यापन कराने की बात कही। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता रतन बंजारे जिला पंचायत सभापति, अध्यक्षता शिवचरण पटेल, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी प्रसाद पटेल प्रकाश पटेल असरितदास कृष्णचंद पटेल, द्वितीय पटेल ,लोकनाथ पटेल, शिक्षक अभिमन्यु चैधरी, उसतराम पटेल, श्रीमती रिंकी उबोवेजा, नेहा बंजारे, अमृता पटेल, सावित्री बरिहा एवं पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक पाल सिंह बंजारे द्वारा किया गया।


























