सरायपाली

सरायपाली :सहकारी समितियों में अभी धान की आवक धीमी

विकासखण्ड में विगत 1 नवम्बर से समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है, जहां वर्तमान में बारदाने भी पर्याप्त मात्रा में है। क्षेत्र में समस्त उपार्जन केन्द्रों में अभी धान की आवक धीमी है, दिसम्बर से धान की आवक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। तोरेसिंहा जिला सहकारी बैंक अंतर्गत तोरेसिंहा उपार्जन केन्द्र तथा सेमलिया उपार्जन केन्द्र का विगत दिनों दौरा किया गया। जहां पर सुचारू रूप से धान खरीदी एवं उठाव का कार्य चल रहा था। समितियों में बारदाने की समस्या भी नहीं थी, अभी बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। तोरेसिंहा उपार्जन केन्द्र में अभी तक 8314 क्विंटल धान खरीदा गया हैं, जहां से 240 क्विंटल धान का उठाव हुआ है। वहीं सेमलिया उपार्जन केन्द्र में अभी तक 5568 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जहां पर डीओ तो कटा है, परंतु अभी तक उठाव शुरू नहीं हुआ है। वहीं केना उपार्जन केन्द्र में अभी तक 9279 क्विटल धान की खरीदी हुई है, जहां से 96 क्विंटल धान का उठाव हुआ है तथा केजुवां उपार्जन केन्द्र में 4580 क्विंटल धान की खरीदी हुई है और यहां भी उठाव शुरू नहीं हुआ है। तोरेसिंहा उपार्जन केन्द्र में लगभग 30000 नए बारदाने तथा मिलर्स के 5533 पुराने बारदाने, एचडीपीई 2021-22 का 15000 नया बारदाना, पीडीएस के 6270 बारदाना, एचडीपीई एक भर्ती 16231 बारदाना कुल 73034 बारदाना अभी वर्तमान में उपलब्ध है। जिसमें अभी तक 10394 नये बारदानों का उपयोग किया गया हैं तथा पुराने 3597 बारदाने, पीडीएस के 6270 बारदाने एवं एचडीपीई एक भर्ती के 525 बारदाने कुल 20786 बारदाने का उपयोग किया गया है। इसी प्रकार सेमलिया उपार्जन केन्द्र में नए बारदाने लगभग 35000 तथा मिलर्स के पुराने 3418, पीडीएस के 11633 बारदाना, एचडीपीई एक भर्ती 3796 बारदाना कुल 53847 बारदाना अभी वर्तमान में है। जिसमें अभी तक नए 6960 बारदाने तथा पीडीएस के 6960 बारदाने कुल 13920 बारदाने का उपयोग किया गया है। वहीं केजुवां उपार्जन केन्द्र में नए बारदाने लगभग 15000, पुराने 6025, नया एचडीपीई 10000, पीडीएस के 4824 तथा एचडीपीई एक भर्ती के 6159 बारदाने वर्तमान में स्टाॅक में है। यहां अभी तक नए 5725, पुराने 834, पीडीएस के 4824 तथा एचडीपीई के 67 बारदाने कुल 11450 बारदाने का उपयोग किया गया है। केना उपार्जन केन्द्र में नए बारदाने लगभग 15000, पुराने 11513, पीडीएस के 5200 तथा एचडीपीई एक भर्ती के 11961 बारदाने कुल 43674 बारदाने है। जिसमें से अभी तक नए 11599 तथा पुराने 6399 केजुवां में गोदाम एवं शेड की आवश्यकता तोरेसिंहा शाखा अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति केजुवां के गोकुल चैधरी एवं समिति प्रबंधक दीपक वर्मा ने बताया कि अभी वर्तमान में नमी की शिकायत नहीं है। साफ सुथरे धान की आवक हो रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में शेड की कमी होने और यहां पर गोदाम की आवश्यकता की बात कही है, क्योंकि मौसम बदलने की वजह से लाखों रूपए का नुकसान हो सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!