सरायपाली
सरायपाली :राज्य स्तरीय खो खो के लिए मोहदा के तीन छात्राएं चयनित

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा से तीन छात्राओं जान्हवी कैवर्त (व-17) एवं गीतांजली चक्रधारी व जमुना कैवर्त (व 14) का चयन खो-खो खेल में हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग (धमधा) में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि जान्हवी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु यह तीसरी
बार चयन हुआ है।
छात्राओं के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य टी सी पटेल, क्रीड़ा शिक्षक करुणा साहू ( व्याख्याता), शाला विकास समिति के अध्यक्ष गाड़ाराय साहू, समस्त स्टॉफ एम आर पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, बी के पटेल, डी पी चौहान, डी एल पटेल, एस यादव मैडम, जी एस चौहान, वी डी टिकुलिया आदि सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

AD#1



























