सरायपाली : सोसायटी का चावल बेचते एसडीएम ने दबोचा

निर्धन परिवारों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से निःशुल्क मिलने वाले चावल को कुछ लोग लालच में आकर दुकानदारों के पास बेच देते हैं। कुछ दुकानदारों के द्वारा बाकायदा इसके लिए सोसाइटी के आसपास दलाल भेजे जाते हैं जो ग्रामीणों को लुभा कर उनसे चावल बिकवा देते हैं। इसी तरह की शिकायत पर एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा शहर के एक दुकान में दबिश दी गई। हालांकि वहां चावल तो नहीं मिला लेकिन जांच के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जब सोसायटियों से चावल वितरण शुरू होता है तो कुछ दलाल किस्म के लोग सोसाइटी के आसपास घूमते रहते हैं, जो निर्धन परिवारों को लालच देकर उस चावल को कम कीमत पर दुकानों में बिकवा देते हैं और वहां से राइस मिलो या अन्य जगहों पर उसे अधिक दाम पर बेचा जाता है। गरीब परिवारों को वह चावल निःशुल्क मिलता है, जिससे वे लालच में आकर उस चावल को दुकान में बेच देते हैं, जिसका फायदा कुछ दुकानदार उठा रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वहां तत्काल वहां पहुंचे और चावल बेचने वालों को पकड़ कर उन पर कार्यवाही के लिए एसडीओ फूड विभाग को निर्देशित किया गया।
वहीं शहर के सोसायटियों में जाकर उनका राशन कार्ड एवं अन्य चीजों की जांच करने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। हालांकि उक्त अवसर पर वहां दुकान में सोसाइटी का चावल नहीं मिला वहां उपस्थित कुछ लोगों ने बताया कि चावल को एक छोटी गाड़ी में भरकर किसी अन्य जगह भेज दिया गया है


























