सरायपाली : टीवी क्विज शो में नजर आएंगी रजनीश कौर

सरायपाली। सरायापाली अंचल की पंकज मोबाईल के संचालक की धर्मपत्नी रजनीश कौर सलूजा आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी क्विज शो का हिस्सा बनी है। गुरमत ज्ञान सेवा सोसाइटी रांची द्वारा लिखित सिलेक्शन क्विज टेस्ट को क्वालीफाई कर रजनीश कौर इस बड़े स्टेज तक पहुँची टाइटल विजेता बनी हैं। इस सोसाइटी ने रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ, झुमरी तिलैया, बोकारो, गिरिडीह, बेंगलोर, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आदि शहरों जिलों- राज्यों से भी प्रतिभागियों का चयन कर, उनको टीवी पर आने का सुनहरा मौका मिला है।
यह प्रतियोगिता कल 2 अक्टूबर रविवार सुबह 10.30 बजे, चरदीकला टाइम टीवी पर प्रसारित होने वाला है। सिख इतिहास सिखों की उपलब्धियों, गुरबाणी की जानकारी देने वाला विश्व प्रसिद्ध क्विज शो है। गुरमत ज्ञान सेवा सोसाइटी, रांची और आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीम की सिलेक्शन टेस्ट कोऑर्डिनेटर (प्रतिभागी चयन संयोजक) सरदारनी चरणजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरायपाली शहर (छत्तीसगढ़) की रजनीश कौर सलूजा पति पंकज सलूजा (पंकज मोबाईल) इस प्रोग्राम में प्रश्नों के उत्तर देतीं नजर आएँगी।

रजनीश कौर को शबद कीर्तन करना, पढ़ना, गुरमत विचारो की सांझ पाना, गुरबाणी पढ़ना पसंद है। अपने पिताजी सरदार जोगेंद्र सिंह और माताजी स्व. सरदारनी राजरानी कौर सलूजा का सपना पूरा करते हुए इस बड़े मुकाम पर पहुंची है और उन्होंने वाहेगुरु जी, अपने पति, आओ बनिए गुरसिख प्यारा की पूरी टीम, सरदारनी चरणजीत कौर जी और सरदार कुलविंदर सिंह को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस शो को देखने के लिए सभी से अपील की है।






























