महासमुंद

यातायात नियमों की पालन न करने वालों की ले रही क्लास

काकाखबरीलाल/महासमुन्द: यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के ऊपर कार्यवाही किया जा रहा है, ज्ञात हो कि आये दिन सड़क पे दुर्घटना होने से लोगों की जाने जा रही है फिर भी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। आये दिन तेज गति से बाइक चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने एंव नाबालिक बच्चों द्वारा अनियंत्रित ढंग से गाड़ी चलाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है, जिनके ऊपर कार्यवाही आवश्यक है। इसी बीच आज बीटीआई रोड गार्डन के पास नाबालिक बच्चे जो तीन सवारी थे जो तेज़ गति से बाइक चला रहे थे एंव कुछ अन्य लोग जो ट्रैफिक नियमों को साइड में रखकर गाड़ी चला रहे थे उनके खिलाफ थाना प्रभारी महासमुंद सिटी कोतवाली कमला पोसम ने नाबालिकों को हिदायत देकर एंव अन्य को ट्रेफिक शुल्क लेकर छोड़ा गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!