सरायपाली : सम्मेलन आयोजित

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानोगिरोला में प्राचार्य बीएस. भोई के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा पालकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्राचार्य भोई ने शिक्षा की महत्ता व समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका
पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने हेतु पालक बालक और शिक्षकों के मध्य मधुर समन्वय को आवश्यक बताया आगामी दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों द्वारा उपचारात्मक शिक्षण में अतिरिक्त कक्षाओं हेतु बच्चों को नियमित स्कूल भेजने तथा बालकों को घर में भी ध्यान देने की
बात कही। सम्मेलन में मुख्य रूप से डमरु पटेल जनपद सदस्य, लक्ष्मी प्रसाद पटेल सरपंच, समिति सदस्य प्रकाश पटेल, द्वितीया पटेल, संतलाल पटेल, श्रवण बाग, सहनी पटेल, केदार पटेल तथा बानीगिरोला, नूनपानी, चकरदा, कोकड़ी के पालकगण उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी पालकों को बेसलाइन, मासिक मूल्यांकन, तिमाही, अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के साथ उपस्थिति प्रतिशत एवं बच्चों की स्तर के बारे में बताया गया कार्यक्रम को उसतराम पटेल प्रधान पाठक तथा वर्षा नंद शिक्षिका ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अभिमन्यु चौधरी, मुकेश चौधरी, रिंकी उबोवेजा, नेहा बंजारे, प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल, सावित्री बरिहा, किशन चौहान, पूजा अग्रवाल तथा प्रगति प्रधान का विशेष सहयोग रहा।






























