महासमुंद:मिस्त्री को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जागेश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 16 पुराना रायपुर नाका महासमुंद का रहने वाला है मोटर सायकल मिस्त्री का काम करता है कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है कि दिनांक 13.09.24 के दोपहर करीब 02.20 बजे व्हीआईपी होटल गणेश पंडाल के पास बैठा उसी समय ग्राहक का फोन आया तो चाबी लेने के लिये अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HS 8860 से जा रहा था कि रायपुर नाका आर्शीवाद ब्लड बैंक के पास के पास पहूंचा था कि सामने से आ रही मारूति व्हेन सिल्वर कलर क्रमांक CG 07 M 8643 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से गिरते गिरते बचा व किसी प्रकार का कोई चोंट नहीं आया है। वाहन चालक को आवाज देकर रूकने के लिये बोला तो वह अपने वाहन को कुछ दूरी पर खडा किया, गाडी से लगभग 03-04 लोग उतर कर पास आये और एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से सिर में मारपीट किये हैं मारपीट करने से सिर में चोंट लगकर खून निकला है दर्द हो रहा है, तब मोबाईल से अपने भाई दुर्गेश कुमार साहू को फोन कर घटना के बारे में बताया तब भाई दुर्गेश साहू अपने दोस्त पप्पू साहू और भाऊ चंद्राकर, हिमांशु साहू को साथ लेकर आये और बीच बचाव कर झगडा को छुडाये हैं। उसके बाद भाई दुर्गेश साहू सरकारी अस्पताल खरोरा महासमुंद ले जाकर अपने चोंट का ईलाज करा कर थाना रिपोर्ट करने आया पुलिस ने 115(2)-BNS, 281-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























