बसना: हाथ मुक्का से मारपीट

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में अशोक प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह जाडामुडा में रहता है खेती किसानी का काम करता है कक्षा आठवी तक पढा है ग्राम जाड़ामुड़ा में स्थित शासकीय घास जमीन ख.नं 03 रकबा 1.11 हे. को काबिज होकर खेती करते आ रहा है । उक्त ख.नं. के 0.64 हे. जमीन में नज जल योजना हेतु बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण हेतु पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर दिनांक 03.12.2024 को उक्त भूमि में बोर खनन पंचायत द्वारा किया जा रहा था बोर खनन के समय स्वयं भी अन्य लोगों के साथ उपस्थित था। सुबह करीबन 11 बजे गांव के निराकार प्रधान एवं मनोहर प्रधान आये और बोले कि इस जगह पर बोर खनन क्यों कर रहे हो यहां बोर खनन नहीं होने देंगे कहने पर स्वयं के द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत के द्वारा काबिज जमीन में बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण हेतु कहने पर सहमति दिया गया था जिसमें बोर खनन किया जा रहा है। इतने में निराकार प्रधान एवं मनोहर प्रधान द्वारा एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच करते निराकार प्रधान के द्वारा डंडा से एवं मनोहर प्रधान एवं जेसीबी ड्रायवर राजा के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में गिरा दिये और तुझे कौन बचाता है कहते हुए जान से मारने की धमकी दिये। घटना को देखकर अनिल प्रधन एवं बिरेश प्रधान बीच बचाव किये है। उसके बाद अपने घर चला गया। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























