सरायपाली
सरायपाली : सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से मारी ठोकर मामला दर्ज

सरायपाली. हीरालाल दास ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बाथो लक्ष्मीपुर थाना बहेरा जिला दरभंगा बिहार का निवासी है । ट्रक ड्रायवरी का काम करता है । कि दिनांक 06 अगस्त को वह अपने ट्रक क्रमांक OD 15 R 9115 का ब्रेक डाऊन होने के कारण सडक के किनारे खडा किया था कि लगभग 03 बजे के आसपास ट्रक क्रमांक BR 27 G 4717 का चालक जो अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्व चलते हुए लाकर उनके ट्रक क्रमांक OD 15 R 9115 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे उनके ट्रक के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























