पिरदा : दशहरा की तैयारी जोरो पर, स्कूल मैदान में होगा रावण दहन

श्रद्धालुओं में नवरात्र का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। लोग पूरे उत्साह के साथ नवरात्र की पूजा कर रहे हैं। कोरोना महामारी पर आस्था भारी है तथा लोगों के भक्तिभाव में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। लोग घर में कलश स्थापित कर प्रतिदिन नवरात्र पूजन कर रहे हैं। मां दुर्गा की आराधना में लोग लीन हो गए हैं।
*युवा सीमित के तत्वावधान में दसहरा का आयोजन*
पिरदा में दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। आदर्श नवयुवक समिति द्वारा 50 फिट का रावण भी निर्माण कराया जा रहा। निर्माण के दौरान समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रह रहे हैं। जिस चीज की जरूरत पड़ रही है, वह उसे लाकर रावण बनाने वाले को दे रहे है हैं।
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पिरदा के स्कूल ग्राउंड पर रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। आदर्श नवयुवक समिति के तत्वावधान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अधर्म पर धर्म की जीत के इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक और कोरोना गाईडलाईन को ध्यान में रखते हुए भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।





























