महासुमंद
तुमगांव : कौन होती है मना करने वाले कहकर महिला के साथ मारपीट

तुमगांव. धनेश्वरी साहू ने तुमगांव आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड क्रं.. 09 नगर पंचायत तुमगांव की निवासी हैं । उनका वर्तमान में आवास योजना के तहत मकान निर्माण हो रहा है। उनके मकान के सामने अभी गिट्टी रखा है। जिसमें मोहल्ले के भोलाराम के घर से कचरा को लाकर गिट्टी में डाल दिया करता था जिसे दिनांक 21 जुलाई को उनके द्वारा मना करने पर मैं गली में फेंक रहा हूं तु कौन होती है मना करने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच भोलाराम साहू, द्वारा करने लगा इतने में भोलाराम का लड़का पीछे से आया और गला दबाकर बाल को पकड़कर मारपीट किया है पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





















