सरायपाली
सरायपाली : 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 07 जुलाई को को मुखबिर से सूचना मिला कि बस स्टैण्ड सरायपाली के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है प्राप्त सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर बस स्टैण्ड सरायपाली के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम आयुष महापात्र पिता उमेश महापात्र उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली का रहने वाला बताया , आरोपी के कब्जे से एक हरा पीला रंग के प्लास्टिक थैला में भरी हुई 35 नग स्पेशल गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुआ कुल 6 लीटर 300 एमएल कीमती 4200 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.
AD#1
























