महासुमंद

महासमुंद : बोरिंग के पानी का निकासी की बात को लेकर सरपंच पति के साथ मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). संतोष निषाद ने तुमगांव आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम बडगांव का रहने वाला है वर्तमान में वह सरपंच का पति हैं दिनांक 04.07.2022 को रात्रि करीबन 08.00 बजे बोरिंग के पानी का निकासी के लिए वार्ड नं.08 में वह बोलने गया था वार्ड नं.08 के रहने वाले रिषीकुमार निषाद पिता मानसिंग निषाद द्वारा यहां पर आकर क्यों चिल्ला रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड से मारपीट किया मारपीट करने से हाथ पीठ में दर्द हो रहा है तथा शर्ट को फाड दिया है घटना को हरिशचंद निषाद पिता स्व0 मनहरण निषाद , प्रशांत निषाद पिता संतोष निषाद देखा है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 323-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!