महासमुंद : बाईक ने सेवानिवृत कर्मचारी को मारी पीछे से ठोकर मामला दर्ज

मनहरण लाल साहू ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 17 जेल रोड बेमचा में रहता है , सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी हैं दिनांक 26 जून को जगदीश प्रसाद साहू आदर्श नगर महासमुन्द के साथ उसके वाहन मोटर सायकल क्रमांक CG04ZC 5987 में बैठकर गायत्री मंदिर बरोंडा चौक से मधुलिका लॉज के सामने पीपर पारा स्वामी गुरूजी के यहां जा रहे थे कि लगभग करीब 05.00 बजे शाम मधुलिका लॉज के पास पहुंचे थे कि उसी समय पीछे से बजाज मोटर सायकल क्रमांक CG06GW3882 के चालक हर्ष चन्द्राकर ऊर्फ कान्हा पिता डाकेश्वर चन्द्राकर निवासी वार्ड नं 01 शंकर नगर महासमुन्द के द्वारा तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया उसके बाद वे भाग गये जिससे शरीर में चोट आई है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.























