बसना

रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति को दिया नई जिंदगी

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: हम इंसान हैं और इंसान के काम आ सकें ये हमारा परम् कर्तव्य होना चाहिए । हम संवेदनशील हैं। उन लोगों के लिए सोचते हैं जिन्हें जिंदगी के लिए रक्त की सख्त जरूरत है। एक यूनिट रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य दुनिया में नहीं है।
ऐसी कुशल सोच वाले नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल के दिशा-निर्देश में आज समिति के दो सद्स्य श्री लक्ष्मीकांत सागर एवं श्री अशीष सेठ ने रक्त दान कर गरीब पीड़िता का जान बचाया।

साथ ही सम्पत अग्रवाल ने कहा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये नीलांचल सेवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा जरुरत मन्द लोगो को रक्त दान कर जान बचाया जा रहा है। रक्त के अभाव में किसी की भी जान नहीं जानी चाहिए। समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल रक्त नहीं मिल पाता है। दुर्घटनाओं से ज्यादा मौतें तो रक्त की कमी के कारण होती है। ऐसे जरूरत मंद को एक यूनिट रक्त देकर आप उनकी जान बचा सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!