सरायपाली

सरायपाली : तोरेसिंहा में जन चौपाल शिविर का आयोजन मिले 102 आवेदन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल नम्रता जैन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली के निर्देशन तथा उमेश कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में ग्राम पंचायत तोरेसिंहा, सेमलिया भूथिया एवं अन्तर्ला तथा उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से कुल 71 आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया, शेष 31 आवेदनों को तत्काल निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग को   नम््रता जैन द्वारा निर्देश दिया गया। राजस्व विभाग को प्राप्त 14 मांग में से 11 निराकृत 03 प्रक्रियाधीन, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को प्राप्त 75 मांग 02 शिकायत में से 50 मांग निराकृत, 25 मांग, 02 शिकायत प्रक्रियाधीन। लोक निर्माण विभाग को प्राप्त 01 मांग 01 शिकायत में से 01 मांग निराकृत 01 शिकायत प्रक्रियाधीन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्राप्त 02 मांग, कृषि विभाग को प्राप्त 02 मांग, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को प्राप्त 02 मांग, सहकारिता विभाग को प्राप्त 02 मांग, खाद्य आपूर्ति विभाग को प्राप्त 01 मांग शिविर में निराकृत किये गये।इस शिविर में  कुमारी धनेश्वर भास्कर, अध्यक्ष श्री धमेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष, श्रीमती सरिता प्रधान सदस्य  माधवदास सदस्य मोहन चौहान सदस्य जनपद पंचायत सरायपाली, विनय पटेल सरपंच तोरेसिंहा,  दीपक साहू सरपंच सेमलिया,  तेजो सोना सरपंच अन्तर्ला, एवं श्री उत्तर जगत सरपंच भूथिया की उपस्थिति में आम नागरिकों से प्राप्त हुए आवेदनों / शिकायतों / मांग के निराकरण हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में  ममता ठाकुर, तहसीलदार,  आदित्य कुजांम अतिरिक्त तहसीलदार, जी.डी. सोनवानी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत,  विनोद कुमार श्रीवास अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, श्री बी.बी. कोसरिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी एन. के. भोई, वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी  एस. एन. चौधरी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन,  ए. एस. सिदार अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, एम. एल. कोटक सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री आर. एल. व्यवहार, वन परिक्षेत्राधिकारी मंगल चरण पटेल, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत,  संजय कुमार साहू खण्ड स्तर अन्वेषक,  सुशांत त्रिपाठी, उपअभियंता, श्री कमलकिशोर नायक, जयलाल भोई, गिरधारी पटेल, श्रीलक्ष्मीचरण पटेल,  शंकरलाल भोई,  रामलाल बाघ,  सतीशचन्द्र, सहा आत. लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी  सोनेश्वरी खाद्य विभाग,  चन्द्रिका कुमार, पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग  अजय माधवन, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं विद्युत विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!