
नगर में हुई बड़ी वारदात बाइक सवार कार का कांच तोड़ कर ले भागे 9,20,000
नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@पिथौरा नगर। नगर में आज उठाईगीरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मामला डोंगरिपाली के हरिओम राइस मिल के संचालक चितरंजन चौधरी घटी घटना से है। हरिओम राइसमिल के संचालक बोधिराम चौधरी के पुत्र सुबह लगभग 10.30 बजे अपनी मिल में धान खरीदी हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 9,20,000 आहरण कर च्वाइस सेंटर होते हुवे अपने घर पहुचे तथा अपनी कार जिसमें आहरित पैसों की बैग रखी थी को घर की पार्किंग जो कि बाउंड्रीवाल से घिरी हुई है के अंदर खड़ी कर कुछ काम से घर के अंदर गए।इस दरम्यान अनुमानित बैंक से ही चितरंजन चौधरी का पीछा कर रहे दो संदिग्धों ने कार का शीशा तोड़ कर बैंक से आहरित कार में रखी रकम 9,20,000 को ले भागे।बाहर निकलने पर चिरंजन चौधरी ने देखा तो रकम के गायब होना पाया।और तुरन्त ही थाने रिपोर्ट दर्ज करवा कर क्राइम ब्रांच को सूचित किया। जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए तफ्तीश में लग गई।वहीं पुलिस अधीक्षक स्वयम पिथौरा पहुच कर घटना की तफ्तीश पास के सी सी टी.वी फुटेज को खंगाल कर कर रहे हैं।एवम सारी कार्यवाही पर नजर रख रहे हैं। पत्रकारों के पूछने पर कहा कि जांच चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उठाईगिरे रायपुर की ओर बिना नम्बर की पल्सर से भागे है।
























