छत्तीसगढ़

महांसमुद: तुम बोलने वाला कौन है कहते हुए मारपीट

लक्ष्मी देवार ने महांसमुद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंदिर के पास देवार डेरा महासमुन्द का निवासी है दिनांक 26.04.22 को सुबह स्वयं और छोटा भाई पवन देवार के साथ बेमचा की ओर कचरा बिनने गये थे, कचरा बीन कर वापस आते समय करीब 09.00 बजे शराब दुकान बेमचा के आगे डबरी के पास कुछ लडके मुझे और मेरा भाई को दौडा रहे थे, तब हमलोग भागकर छुप गये, वही पर खडे पुनित देवार को बोले की मेरा पापा को बुलाओ तब कुछ देर बाद मेरे पापा रामेश्वर वहा पर आये और घटना के बारे मे बतायी, तो मै और मेरे पापा रामेश्वर देवार शराब भट्टी के पास आये और वे लडके सोनू और उसके दोस्त को मेरे पापा तुम लोग मेरी बेटी को क्यो परेशान कर रहे हो कहने पर तुम बोलने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं लोहे जैसे वस्तु से एवं शराब बाटल से सोनू और उसके दोस्त मेरे पिता रामेश्वर देवार के सिर मे वार कर चोट पहुचाया है, जिससे मेरे पिता जी के सिर मे चोट लगकर खुन निकल रहा था, मेरा छोटा भाई पवन देवार को भी मारपीट किया जिससे पवन देवार के दाहिने कान, हाथ मे चोटे आयी है। घटना को गुड्डी देवार, मनिषा देवार, धोधी देवार, कोंदी देवार देखे सुने बीच बचाव किये है। प्राथिया की शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!