छत्तीसगढ़

सिटीजन काॅप एप्लीकेशन की एक और उपलब्धि, आईजी दुर्ग 28 लोगों को लौटाए उनके गुम मोबाईल फोन..

विजय हिंदुस्तानी,काकाखबरीलाल/छत्तीसगढ़: सिटीजन काॅप – मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से मोबाइल फोन के गुम/चोरी होने की रिपोर्ट के आधार पर आईजी दुर्ग द्वारा गठित सिटीजन काॅप सेल द्वारा 28 नग मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसे श्री जीपी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग द्वारा अपने कार्यालय में आज दिनांक 02/07/2018 को संबंधित मोबाईल फोन के वास्तविक मालिक को उनके मोबाईल फोन सौपे गए।

ज्ञातव्य हो कि दुर्ग संभाग में दिनांक 29.03.2018 को सिटीजन काॅप एप्लीकेशन लागू होने के बाद से अब तक 68 नग मोबाईल फोन रिकवर कर आमजन मोबाईल धारकों को लौटाया जा चुका है। बता दें कि रिकवर किये गये मोबाईल फोन केवल दुर्ग या आसपास के शहरों से ही नहीं बल्कि दिल्ली, महाराष्ट्र, आसाम, उत्तरप्रदेश, उडीसा एवं आंध्रप्रदेश सहित देश के विभिन्न शहरों से बरामद किया गया है।

मोबाईल फोन प्राप्त करने वाले मोबाईल मालिकों ने सिटीजन काॅप एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का आभार प्रकट किया है। लोगों ने कहा कि सिटीजन काॅप एप्प आम नागरिकों के लिये बहुत उपयोगी है इस एप्प के हमारी छोटी-बडी समस्याओं का निरंतर समाधान हो रही है।

इस एप्प के माध्यम से लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर अपने आस-पास होने वाली किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे सकतें है, वही सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है। सिटीजन काॅप पर आई शिकायतों पर आईजी कार्यालय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रहती है, जिस कारण शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही का स्तर भी बेहतर रहता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!