बागबाहरा: घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी

मनीष जी ने बागबाहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 04 थानापारा में रहता है ,झलप चौक में डेली निड्स का दूकान चलाता है । अपनी निजी काम के लिए ग्राम कोमा के मनीष चन्द्राकर से मो0सा0 हीरो एचएफ डिलक्स क्र CG 06 GH 8336 को मेरे भाई नीरज सोनी ने 03 वर्ष पूर्व 35500 रूपये में खरीदा था। मो0सा0 का नाम ट्रांसफर नही हुआ है मो0सा0 को हम दोनो भाई चलाते है। दिनांक 13.04.2022 को अपने दोस्त की शादी ग्राम पड़कीपाली गया था जो रात्रि करीबन 02.00 बजे अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र CG 06 GH 8336 से घर वापस आया और अपनी मो0सा0 एचएफ डिलक्स क्र CG 06 GH 8336 को हेण्डल लाक कर अपने घर के सामने गली में रख अपने घर सोने चला गया सुबह उठकर देखा तो मेरी उक्त मो0सा0 घर के सामने नही था आसपास के लोगो से पुछताछ कर पता तलाश किया कही पता नही चला कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरी घर सामने खड़ी मो0सा0 क्र CG 06 GH 8336 जिसकी चेचिस नंबर MBLHAR233H9G33226 एवं इंजन नंबर HA11ENH9G03417 कीमती करीबन 20000 रूपये को चोरी कर ले गया है पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

























