पटेवा: हमारा मोबाईल कहां है वापस करो कहते हुए युवक पर चाकू से हमला

पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षो में मारपीट व चाकू से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। आरक्षी केंद्र में आकाश डोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पचरी में रहता है कक्षा बारहवी तक पढाई किया है । मजदूरी काम करता है । दिनांक 09/04/2022 को दोपहर करीबन 12/00 बजे अपनी बड़ी मां ईश्वरी मारकण्डे के घर गया था और अपनी बड़ी मां के घर भाभी पूजा बाघमारे के साथ बातचीत करते बैठा था तब करीब 12 बजे नोहर ध्रुव, श्रीनु, राहुल ध्रुव, राहुल उड़िया एवं दुर्गेश निवासी भीमखोज जो हमारे गांव आना जाना करते है इस कारण उन्हे जानता पहचानता हूं । जो अपने अन्य साथी के साथ बड़ी मां के घर आये और अमित बाघमारे कहां है पूछे, तब मैं बोला कि अमित बाघमारे घर अन्दर कपड़ा पहन रहा है बोला, उसी समय मेरा मामा का लड़का इन्द्रआर्य मारकण्डे बड़ी मां के घर आया और गेट के पास खड़े थे, तब नोहर ध्रुव, श्रीनु, राहुल ध्रुव, राहुल उड़िया एवं दुर्गेश अपने अन्य साथी के साथ मिलकर इन्द्रआर्य के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए बोल रहा था हमारा मोबाईल कहां है वापस करो कहते हुए श्रीनु अपने हाथ में रखे चाकू से इन्द्रआर्य मारकण्डे के कमर के बांये तरफ मारकर चोट पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी दिये और और चाकू से वार करने लगे । उसी समय अमित बाघमारे घर से बाहर आया और बाहर निकलकर गांव वालो को आवाज लगाकर बुलाने लगा, तब सभी लोग वहां से भाग गये । मारपीट करते समय मैं एवं भईया अमित बाघमारे और भाभी पूजा बाघमारे घटना को देखे है एवं बीच बचाव किये है पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.






















