छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधान सभा के आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में हो रही वाहनों की सघन जांच

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल । ज्ञात हो कि आने वाले विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती चालू हो गई है।और इसी के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रसाशन ने सुरक्षा कड़ी करते हुवे प्रदेश के सभी मार्गों में छोटे एवम बड़े सभी वाहनों की जांच कड़ाई से कर रही है।जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर प्रसाशन द्वारा अब तक कई कारवाही की जा चुकी है। जिससे चुनावी पार्टिया भी काफी सतर्कता से अपने अभियान को संचालित कर रही है।जांच के दौरान पत्रकार द्वारा अधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि सभी लोग जांच में सहयोग कर रहे हैं।कुछ लोग जो हिलहवाला करते हैं।उनसे कड़ाई करनी पड़ती है।वैसे हमारी पूरी कोशिश रहती है कि कड़ाई न करनी पड़े।पत्रकार के माध्यम से पटेवा, तुमगांव, आरंग के जांच अधिकारियों ने सभी नगरोंको को कार्यवाही के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
AD#1

























