दूल्हादेव महोत्सव में 11 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह,सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया नवविवाहितों को आशीर्वाद
धूमधाम से हुआ दूल्हादेव महोत्सव.... समाज के भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की सांसद ने की घोषणा,जिला पंचायत अध्यक्ष न 5 लाख निर्माण हेतु व जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी ने बोर खन्ना हेतु 1 लाख देने की घोषणा

बसना@काकाखबरीलाल : छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वाराआयोजित दुल्हादेव महोत्सव में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ. नवविवाहित जोड़ों को सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष उषा पटेल, श्री संपत अग्रवाल जी अध्यक्ष नीलांचल सेवा समिति गज्जू साहू जी अध्यक्ष नगरपंचायत बसना प्रकाश जैन जी बद्री विशाल असिस्टेंट बी ई ओ बसना शरण दास अध्यक्ष फेडरेशन जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी, ओमप्रकाश चौहान बरमकेला डॉक्टर नंद किशोर अग्रवाल अनिल अग्रवाल जी ओमप्रकाश चौधरी जी सोनू श्रीवास्तव जी सौरभ अग्रवाल जी डॉक्टर रीता अग्रवाल एवम अग्रवाल महिला मंडल बसना जितेंद्र त्रिपाठी जी रामचंद्र अग्रवाल जी चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद समेत समाज के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद देकर सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद चुन्नी लाल साहू ने कहा कि हर समाज को अपने सांस्कृतिक और पारम्परिक रीति-रिवाजों को सहेजने की आवश्कता है. चौहान सेना द्वारा यह कार्य विगत 5 सालों से किया जा रहा है जिसके लिए इस संगठन की पूरी टीम बधाई के पात्र है. चौहान समाज के भवन निर्माण के लिए मैं 20 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूँ.
इसी तरह कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष उषा पटेल ने भी सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि गरीब बेटे-बेटियों का विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम है. सामूहिक विवाह से महंगी शादियों से मुक्ति मिलती है. विगत 5 सालों से यह पुनीत कार्य चौहान सेना द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए मैं सभी को बधाई देती हूँ.
दूल्हादेव महोत्सव : सामूहिक विवाह,खेलकूद,कला-साहित्य,कवि सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
बसना : हर साल की भांति इस साल भी छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा धूमधाम से दूल्हादेव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 26 मार्च को एवं समापन 27 मार्च को सम्पन्न हुआ
दुल्हादेव महोत्सव में 11 जोड़े निर्धन युवक-युवतियों का विवाह संपन्न होगा। नवविवाहित जोड़ी को जीवन की अच्छी शुरुआत हेतु 11-11 हजार रुपए का सहयोग राशि भी चौहान सेना द्वारा दिया जाएगा.
आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए चौहान सेना के प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने बताया कि दो दिवसीय दुल्हादेव महोत्सव का आयोजन हमारे समाज द्वारा कराया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने हमारे समाज के सभी लोग विशेष कर युवा एवं महिलाएं दिन रात एक करते हुए काम कर रही है. कार्यक्रम से हमारे समाज में एकता और जागरूकता आ रही है और समाज के प्रतिभाओं को मंच भी मिल रहा.
इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने समाज की मांग पर बोरवेल खनन और 5 लाख रुपये देने की घोषणा की. कार्यक्रम को जिला पंचायत के सदस्य श्याम तांडी ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने किया.

नवदम्पत्तियों को दिया गया 11-11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग : दुल्हादेव महोत्सव में सात फेरे लेकर विवाह करने वाले नवजोड़ों को दाम्पत्य जीवन के अच्छी शुरुआत के लिए 11-11 हजार रुपए का सहयोग राशि भी दिया गया।
*कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम :* दो दिवसीय दुल्हादेव महोत्सव में खेल-कूद के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया.
विशेष सहयोग : दूल्हादेव महोत्सव को सफल बनाने छत्तीसगढ़ चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय चौहान, अशोक सागर जी रूपलाल नंद जी पुरषोत्तम चौहान सरसींवा लक्ष्मी नारायण चौहान नरेश्वर चौहान बागबाहरा सूरज चौहान दासरथी चौहान बद्री चौहान रोशन चौहान शेषदेव चौहान खगेश्वर नंद ओम चौहान जय चौहान विजय चौहान करन चौहान कैलाश ओम प्रकाश चौहान केंवरा चौहान लक्ष्मी चौहान कल्पना चौहान शशिकांत चौहान तांडी बहादुर चौहान लिंगराज चौहान समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।


























