छत्तीसगढ़

महासमुंद : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा 26 को

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा प्रकृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार 26 मार्च को टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा निकाली जाएगी। सायकल यात्रा में इस बार छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय धरोहर, सिरपुर के पुरातात्विक धरोहर, संस्कृति और प्रकृति से लोगों को और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहतर प्रयास है। उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा टूर डे सिरपुर का आयोजन 26 मार्च को महासमुंद से होगा। यह सायकल यात्रा 5, 10 ,12 और 30 किलोमीटर की होगी। सुविधानुसार सायकल सवार इस यात्रा में शामिल हो सकते है। तीस किलोमीटर की सायकल यात्रा शनिवार 26 मार्च को सबेरे 7ः00 बजे वन विद्यालय महासमुंद से रवाना होगी। जिसमें सिरपुर तक तीन स्टॉपेज होंगे। पहला स्टॉपेज बेमचा, दूसरा वन चेतना केंद्र कोडार और तीसरा सिरपुर लक्ष्मण मंदिर परिसर होगा।  महासमुंद जिले के सायकल यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। ऑनलाईन आवेदन के लिए https://bit.ly/TDS-mahasamund में जाकर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 96175-00148 और 82197-84154 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया। विगत मंगलवार 15 मार्च को सायकल यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विस्तृत चर्चा और रूपरेखा बनायी गयी थी। इस बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे आदि उपस्थित थे।
यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शनिवार 26 मार्च को महासमुंद जिले के सायकल यात्रा में रूचि रखने वाले लोगों के लिए है। यह महासमुंद से सिरपुर 30 किलोमीटर तक जाएगी। जिसमें वहां के पुरातात्विक महत्व से सायकल यात्रियों को रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा रास्तें में पड़ने वाले प्रकृति और कोडार जलाशय भी देखने को मिलेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!