सरायपाली

सरायपाली : सियान जतन क्लिनिक से सैकड़ों लोगों को मिल रहा है लाभ…. प्रत्येक गुरुवार को लगती है विशेष ओपीडी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन ने बुजुर्गों का ख्याल रखने और उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सियान जतन क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है। विकासखण्ड के 7 आयुर्वेद औषधालयों में सियान जतन क्लिनिक का आयोजन प्रत्येक माह के प्रत्येक गुरुवार को विशेष ओपीडी का संचालन किया जा है।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ दुष्यंतप्रधान ने बताया कि विकासखण्ड के 7 आयुर्वेदिक औषधालय व हेल्थ सेंटर में सियान जतन क्लिनिक प्रत्येक गुरूवार को विशेष ओपीडी का संचालन किया जा रहा है, जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व

उपचार का फायदा दिया जा रहा है। प्रकृति से जुड़कर लोगों को स्वस्थ रहने के तौर- तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत

दवा से लेकर अन्य सभी विधियां प्राकृतिक मापदंड से रोगों की जांच की जा रही है। डा प्रधान ने बताया कि यह क्लिनिक 60 वर्ष ये उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष रूप से प्रारंभ किया गया है, जिसमें जांच की जा रही है।

गुरुवार को शहर के आयुर्वेदडिस्पेंसरी, तोरेसिंहा के शासकीय आयुर्वेद औषधालय, तोषगांव, गेर्रा पैकिन, मल्दामाल एवं केदुवां के आयुर्वेद औषधालय में विशेष ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। वहीं मरीजों के द्वारा चिकित्सकों को परेशानी बताई जा रही है और जांच एवं परामार्श अनुरूप निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही है। साथ ही जीवनशैली के तरीके में सुधार और नियमित व्यायाम करने के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का निःशुल्क पंजीयन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण व चिकित्सा की जा रही है। क्लिनिक में जनरल चेकअप, मधुमेह, पंचकर्म सेंटर में अन्य रोग की

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!