छत्तीसगढ़

महांसमुद: जिले के CRPF जवान की मौत, रायपुर में थे पदस्थ

महासमुंद के सीआरपीफ जवान के घर उस वक्‍त मातम पसर गया जब होली मनाने घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। 38 वर्षीय जवान मनमीत सिंह रामगढ़िया शहर के इमली भाठा वार्ड 10 के रहने वाले थे। शुक्रवार को बेमचा परसदा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शनिवार को मुक्तिधाम में सिख परम्परानुरूप अंतिम संस्कार किया गया। वे होली मनान घर आए थे और दोपहर गाड़ाघाट नहाने जा रहे थे। उनकी दुपहिया पास के पान ठेले पर टकराई, सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वे सी 188 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय कोंडागांव में सिपाही के तौर पर नियुक्त व रायपुर में पदस्थ थे। शनिवार को बटालियन के अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!