महासुमंद

महासमुंद: सायबर फ्राड की राशि वापस मिली

महासमुंद (काकाखबरीलाल). पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने सभी समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को आनलाईन सायबर फ्राड में रोकथाम लगाने हेतु स्कूल, कॉलेजों में आम जन में लोगों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही थाना में दर्ज सायबर फ्राड के शिकायतों के निकाल हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द मंजूलता बाज के दिशा-निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सायबर फ्राड के प्रकरण में कार्यवाही करते हुये प्रार्थी अशोक कुमार चन्द्राकर निवासी वार्ड नं 17 कुर्मीपारा महासमुन्द थाना जिला महासमुन्द के द्वारा थाना उपस्थित आकर जबानी आनलाईन फ्राड किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नंबर में कॉल कर अवाज बदल कर अपने आप को दोस्त बताकर पैसो की आवश्यकता है कहकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपने खाते में प्रार्थी से 50000 /- रूपये जमा करा लिया । प्रार्थी के द्वारा अपने साथ आनलाईन फ्राड होने की बात बताने पर थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में सायबर पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुये सायबर शिकायत क्रमांक 33309230011050 पर प्रार्थी के बताये गये जानकारी यूपीआई के माध्यम से पेमेंट किया गया था जिसपर सायबपर पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक ताज लिंक रोड ब्रांच आगरा उत्तर प्रदेश के खाता धारक के खाते में पैसा होल्ड किया गया। प्रकरण में कार्यवाही करते हुये स्थानीय बैंक के सहयोग एवं माननीय न्यायालय के माध्यम से प्रार्थी के फ्राड की राशि 50000/- रूपये पुन: प्रार्थी के बैंक खाते में वापस कराया गया है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन् में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रउपुअ सुश्री मोनिका श्याम, आरक्षक राजेन्द्र कुमार पटेल, हेमुराम निषाद, हेमंत पटेल,वेदराम यादव के द्वारा किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!