रायपुर

चोर को पकड़ने गये पुलिसकर्मी से चोर ने की मारपीट,दांत से भी काटा

रायपुर(काकाखबरीलाल)। चोरो की पिटाई करते तो आपने बहुत देखा होगा,लेकिन राजधानी में एक चोर पकड़ने गयी पुलिस को ये दांव उलटा ही पड़ गया। यहां पर एक चोर ने पहले तो पकड़ने आये थाने के एएसआई की बेदम पिटाई की और फिर दांत से कांट कर भागने की कोशिश करने लगा। घंटो मशक्कत के बाद आखिरकार चोर को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
दरअसल ये मामला सिविल लाइन थाने के विनोभा भावे नगर का है। पांनी टंकी के पास रहने वाले ओम प्रकाश वर्मा के घर में 17 दिसंबर की शाम एक चोर घुस आया था। इस दौरान चोर आलमारी में रखे सोने चांदी सहित नगदी लेकर फरार हो रहा था। तभी घर के लोगों ने उसे देख लिया और उसे पकडकर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना के बाद सिविल लाईन थाना के एएसआई ओंकार नाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और चोर को हिरासत में ले रहे थे, तभी चोर ने ASI से मारपीट करते हुये पेट में दांत से काट कर भागने की कोशिश करने लगा।
घंटो की मशक्कत के बाद चोर को गिरफ्तार कर थाने में लाया गया। वहीं मारपीट के दौरान एएसआई ओंकार त्रिपाठी के पेट में चोट आई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक टंडन है, जिसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में शासकीय कार्य में बाधा धारा 457, 294, 506, 353, 511, 380, 186 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!