सरायपाली

सरायपाली: बलौदा कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

 

 

सरायपाली : डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय बलौदा, जिला- महासमुंद में यूथ रेड क्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना, मेडिकल कॉलेज महासमुंद तथा संगम सेवा समिति सराईपाली के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महाविद्यालय के छात्र-छात्रा एवं रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लिया तथा कुल 54 यूनिट ब्लड दान कर पुण्य के भागी बने । शिविर में हितेश कुमार भोई,अनुताप विशाल,प्रवीण प्रधान,जितेंद्र पटेल,सरोज साहू,दीपक यादव,सहदेव साहू,रोशनी साहू,यशपाल कुमार, पुष्पा डडसेना, राकेश कुमार, खीरसागर प्रधान, अरुण कुमार बारीक, भूपेंद्र कुमार,मुकेश कुमार कर,लिंगराज बेहेरा,कौशल चौधरी,तरुण मेहर, समती बेहेरा,विमल यादव,सोमेश साव,जोगेंद्र वर्गे,पंकज धवल,ऋषिकेश,नागार्जुन सेठ,विकास राणा,अंजली पटेल, रबीन मेहर,जितेंद्र जोल्हे,सूरज सेठ,उग्रसेन बरीहा, दरसराम पटेल,हरीश चौधरी,लवकुमार पटेल,मनोरंजन,निवेश मांझी,मनोज कुमार पटेल,अनिता पटेल,निर्मल मेहर,बासुदेव राणा, इंद्रजीत राणा,दुष्यंत डडसेना,तेजकुमार ठाकुर,विकास स्वाइ,नीरज साहू, भरत प्रधान, साजन चौधरी,जयकुमार डडसेना,हिमांशु पटेल,अजय कुमार साहू,गोपराम पटेल,सागर वर्मा,कमल मेहर ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया और कहा कि भविष्य में कहीं भी कभी भी समाज सेवा करना पड़े तो हम युवा हर कदम पर आपके साथ खड़े रहेंगे साथ ही महाविद्यालय को शिविर आयोजन के लिए बधाई दी । मेडिकल कॉलेज से डॉ यशोदा मिर्धा ब्लड सेंटर प्रभारी, सुनील साहू , खिलेश्वर चंद्राकर, भागवत प्रसाद चंद्राकर, गायत्री साहू और तेजप्रकाश धीवर ने शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ यशोदा मिर्धा ने बालिकाओं की विशेष कक्षा लेते हुए उन्हें रक्त संबंधी विविध रोगों की जानकारी एवं बचाव के उपाय बताये । संस्था प्रमुख अनीता पटेल ने स्वयं रक्तदान करते हुए दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित किए। आई क्यू ए सी समन्वयक गजानंद नायक के मार्गदर्शन में रेडक्रास प्रभारी रमेश पटेल व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी कमला दीवान द्वारा उपरोक्त शिविर सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया । इस शिविर में जितेंद्र पटेल, किरण कुमारी, रश्मि निबरगिया, माधुरी प्रधान, वासुदेव राणा, ऋतुराज भोई, प्रेरणा, दुर्योधन सिदार, मुकेश, विद्यकांत, विनोद, सूर्यकान्ति का विशेष योगदान रहा। रक्तदान के पश्चात छात्रों में एक अद्भुत उत्साह एवं ख़ुशी झलक रही थी। उक्त की जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!